परिहार: 6000 बोतल नेपाली शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
परिहार थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6000 बोतल नेपाली सौंफी शराब से लदी पिकअप वैन जब्त की है। इस दौरान चालक रघुनंदन राय को गिरफ्तार किया गया, जो सुरसंड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार सअनि जय मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती पर थी। गुप्त सूचना मिलने पर जब्दी चौक पर वाहन जांच शुरू की गई। पुलि