नदबई: पशु चिकित्सालय के पास खुले नाले में गिरा लोडिंग टैम्पू, चालक बाल-बाल बचा
नदबई में रेलवे स्टेशन के पास स्थित पशु चिकित्सालय के गेट पर बना खुला नाला एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। सोमवार को मेंटेनेंस कार्य के लिए सामान लेकर आया एक थ्री व्हीलर लोडिंग टैम्पू पीछे लेते समय खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।