#बालाघाट
विजयादशमी पर 36वीं वाहिनी कनकी में हुआ शस्त्र पूजन
सांसद भारती पारधी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विधि-विधान से किया पूजन, जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
विजयादशमी के पावन पर्व पर बालाघाट जिले की 36वीं वाहिनी कनकी में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा हवन कर जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार, उपमहानिरीक्षक श्री विनीत जैन, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिर्रा, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी, शिक्षाविद् श्रीमती लता एलकर, श्री अभय कोचर एवं श्री गणेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी, वारासिवनी एसडीएम श्री श्रीश प्यासी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#CMMadhyaPradesh #minculturemp #JansamparkMP
#mohdept #Dussehra2026
15 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026