मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिखा नन्हा बाघ शावक, पर्यटकों से हुई मुलाकात, कैमरे में कैद
Manpur, Umaria | Apr 14, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया मे पर्यटको को एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला।सफारी से लौटते समय उनकी नजर फेंसिंग के पीछे बैठे एक नन्हे बाघ शावक पर पड़ी।शावक उत्सुकता से पर्यटको की ओर देख रहा था।उन्होंने तुरंत इस दुर्लभ पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया मे काफी वायरल हो रहा है और लोगो द्वारा इस नजारे को खूब लाइक किया जा रहा है।