ऊंचाहार: बीकरगढ़ गाँव में राजू यादव की मौत के मामले में तीस लोगों पर सड़क जाम करने समेत अन्य आरोप में केस दर्ज
ऊँचाहार के बीकरगढ़ गाँव में बुधवार को राजू यादव ने आत्महत्या कर ली थी, परिजनों का आरोप था कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है।गहमा गहमी के बाद 36 घण्टे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।मामले में नया मोड़ सामने आ गया जब चौकी इंचार्ज संजय शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 30 लोगों पर सड़क जाम करने, अन्य आरोप में केस दर्ज किया है।