बरेली: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बरेली शिवचरण कश्यप का वीडियो वायरल होने के बाद आया बयान, SSP से की शिकायत
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद उनका एक बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि उन्हें हनी ट्रैप में फसाया जा रहा है। वीडियो दो से ढाई साल पुराना है। हालांकि मामले की शिकायत उन्होंने आज एसएसपी बरेली अनुराग आर्य से की है।