इटकी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Itki, Ranchi | Aug 26, 2024 नगड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। वहीं घरों में भी बहुत से श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखकर शाम में नंद गोपाल की पूजा-अर्चना की।