इटकी: नकली सीमेंट बनाकर बेचने के मामले में सबूतों के अभाव में 6 आरोपी बरी, नामकुम थाना क्षेत्र से आरोपी हुए थे गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Aug 23, 2024 न्यायिक दंडाधिकारी मान्या टंडन की अदालत ने शुक्रवार को नकली सीमेंट बनाकर बेचने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे छह आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने मामले में बजरंग लोहरा, संजय डुंगडुंग, संग्राम सांगा, मनोज महतो, जावेद कुरैशी और राजेश मेहरा को बरी किया।