इटकी: राजभवन में राज्यपाल से केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री सहित अन्य लोगों ने की मुलाकात
Itki, Ranchi | Aug 22, 2024 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को राजभवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी सहित अन्य लोगों ने मुलाकात की। राज्यपाल से मंत्री अन्नपूर्णा देवी की मुलाकात शिष्टाचार भेंट बतायी गयी। राज्यपाल से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, झारखंड लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा व अन्य ने भेंट की।