गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: अशोकनगर चौराहा पर बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग, वीडियो वायरल
गया के अशोकनगर चौराहे पर बिजली के पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते तारों में चिंगारी और धुआं उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।घटना के बाद से करीब कई घंटों तक इलाके की बिजली गुल रही, जिससे उमस भरी गर्मी में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।