झालरापाटन: झालावाड़ आईटीआई और पॉलिटेक्निक में नशा मुक्ति कार्यक्रम, लक्ष्मण रेखा अभियान के तहत 300 से अधिक लोगों ने ली शपथ
झालावाड़ में 'लक्ष्मण रेखा अभियान' के तहत मंगलवार सुबह 11:00 बजे राजकीय आईटीआई और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नशा मुक्ति विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएमटीएफ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 300-320 छात्रों, शिक्षकों और नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।