गोरखपुर: मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने मोबाइल और नकदी चुराई, आधी रात की वारदात CCTV में कैद, महिला के वेश में दिखा संदिग्ध
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रेती पुल के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरों ने आधी रात को धावा बोलकर मोबाइल फोन और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार तिवारीपुर के पीपरापुर निवासी मोहम्मद काशिफ के दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।