सूरतगढ़: विधायक गेदर ने ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया, किसानों के लिए मुआवजे की मांग की और अधिकारियों को दिए निर्देश
सूरतगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें नष्ट होने पर विधायक डूंगरराम गेदर ने प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से संवाद कर प्रशासन को तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए और राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा व आर्थिक सहायता देने की मांग की। यह जानकारी विधायक के जनसेवा केंद्र से रविवार दोपहर मिली।