अशोक नगर: कबीरा गांव में 5 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार देहात थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
अशोकनगर। जिले के कबीरा गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राहुल पुत्र हलैया अहिरवार (23) निवासी कबीरा को शनिवार रात करीब 9:30 बजे गांव में अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखते और बेचने के उद्देश्य से पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।