धौलपुर: नगर परिषद आयुक्त का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, ढाई प्रतिशत कमीशन के रूप में ली गई घूस की राशि
नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सैनी कथित तौर पर 32,000 रुपए की रिश्वत लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रिश्वत देने वाला ठेकेदार का सुपरवाइजर हेमंत उनसे दो प्रतिशत के बजाय ढाई प्रतिशत कमीशन लेने की बात कर रहा है। मंगलवार दोपहर में इस मामले पर वर्तमान एक्सईएन और कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह