महोबा: पवा गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी लोचन कि 28 वर्षीय पत्नी भारती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा विवाहिता का इलाज किया जा रहा है।