मौजमाबाद: जोबनेर रेनवाल सड़क मार्ग पर मुर्गियों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दर्जनों मुर्गियों की हुई मौत
जोबनेर रेनवाल सड़क मार्ग पर रमजीपुरा मोड़ के पास मुर्गियों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप और ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप गाड़ी में भारी दर्जनों मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ मुर्गियां इधर-उधर भागने लगी।