जिले के संघरी घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने घाटी की सड़क को ऊंचा करते हुए वहां पुल निर्माण कराने की मांग उठाई है। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी रखा है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह कि