घोड़ाडोंगरी: चोपना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ गौवंश तस्करी के मामले आरोपी, एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
चोपना पुलिस की अभिरक्षा से गौवंश तस्करी के मामले आरोपी फरार हो गया।मामले में बैतूल एसपी ने 4पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि चोपना पुलिस में टेमरूमाल जोड़ पर गोवंश की तस्करी करते आरोपी मुन्ना आहाके को पकड़ा।पुलिस ने 17गोवंश जप्त किए। आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान फरार हो गया। 4पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।