मैनपुरी: भोगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र में छाछे के पास बिछवा क्षेत्र के फर्दपुर निवासी बाइक सवार रोहित, कारन और संदीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तो वहीं सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया बाकी का उपचार जारी है।