मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बेवर के नगला सुदामा निवासी राजवीर सिंह पुत्र रामबाबू की संदिग्ध परिस्थिति के चलते मौत हो गई। जिसके बाद परिजनो ने राजवीर की हत्या होने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डॉक्टर के द्वारा उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।