मैनपुरी: मैनपुरी में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने दिखाया अलर्ट, एएसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे होली ओर जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। हर चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे की होली ओर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। वहीं एएसपी सिटी राहुल मिठास ने पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। ओर लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मानने की अपील की है।