ब्यौहारी: सीमेंट उतारने पहुंचे ट्रक चालक से विवाद, वीडियो वायरल
ब्यौहारी नगर में गुरुवार दोपहर सीमेंट उतारने पहुंचे एक ट्रक चालक और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। उस समय नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। घटना का वीडियो भी शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बहस दिखाई दे रही है।