सिंघेश्वर: 24 घंटे में अपहृत युवती बरामद, आरोपियों की तलाश जारी
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र से अपहृत युवती को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि हथियार के बल पर बेटी का अपहरण किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।