हुज़ूर: अनुदान रोकने के फैसले पर भड़के कलाकार, 7 अप्रैल को दिल्ली कूच करने का किया ऐलान
Huzur, Bhopal | Apr 5, 2026 संस्कृति मंत्रालय की गुरु-शिष्य परंपरा योजना में अनुदान रोकने के फैसले के खिलाफ देशभर के कलाकारों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। भोपाल में रंगमंच कलाकारों ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट कारण बताए करीब 70 प्रतिशत से अधिक कला संस्थाओं के आवेदन रिजेक्ट या कूल्ड ऑफ कर दिए गए |