बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज के बीएड विभाग में कुव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से की बात
गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के बीएड विभाग में पानी और शौचालय की कुव्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 2 बजे प्राचार्य से बात की। प्राचार्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पलंबर मिस्त्री को बुलाकर कार्य को शुरू करवाया गया।