कन्नौज: शहर के बोर्डिंग मैदान को जल्द दूधिया लाइट से रोशन किया जाएगा, मंत्री असीम अरुण ने कार्य का निरीक्षण किया
शहर के बोर्डिंग मैदान में खेल कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4 नई लाइट की व्यवस्था की जा रही है। सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण शनिवार को बोर्डिंग मैदान का निरीक्षण कर काम का जायजा लिया है। मंत्री असीम अरुण ने कहा बोर्डिंग मैदान में लाइट लगने से काफी लाभ होगा। इससे खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा।