कन्नौज: तिर्वा तहसील के सानापुर गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, महिला ने मंत्री से लगाई गुहार
कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील स्थित सानापुर गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। महिला के द्वारा मंत्री असीम अरुण से तहसील समाधान दिवस में गुहार लगाई गई है। शनिवार को महिला शिकायती पत्र के साथ तहसील पहुंची थी।