कन्नौज: रोडवेज बस स्टैंड सरायमीरा से यातायात पुलिस ने चार डग्गामार वाहनों को किया सीज
एआरएम रोडवेज की शिकायत और एसपी के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने सरायमीरा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अभियान चलाकर चार डग्गामार वाहनों को सीज किया है। यातायात प्रभारी आफाक खान की मौजूदगी में यह अभियान चला शनिवार की सुबह 6:00 बजे अभियान में चार वाहन पकड़े गए जिनको सीज किया गया है।