लोहरदगा: लोहरदगा में नवनिर्मित न्यायिक भवन का उद्घाटन 3 मई को, तैयारियों का लिया गया जायजा
लोहरदगा सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित न्यायिक भवन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण और न्यायिक पदाधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।