मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे जिप्सी पर बाघिन के झपटने का प्रयास,पार्क प्रबंधन ने घटना की जांच की शुरू,जुटाए जा रहे वीडियो
Manpur, Umaria | Jun 3, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे पर्यटको की जिप्सी पर एक बाघिन के झपटने के प्रयास का वीडियो सामने आया है।इस घटना के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बता दें कि यह घटना BTR अंतर्गत खितौली जोन के हाथी कैंप के पास की बताई जा रही है।वायरल वीडियो मे बाघिन 'रॉ' जंगल से निकलकर अचानक एक जिप्सी की ओर दौड़ती और दहाड़ लगाती हुई दिख रही है।