बोध गया: बोधगया में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बीघा गांव में एक व्यक्ति की पीट पीट हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक की पहचान मुन्ना यादव के रूप में की गई है।मृतक के पुत्र ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया कि घटना गुरुवार की देर रात की है।रात में 4 लोग घर के बाहर आकर गाली गलौज कर रहे थे।इसी बीच ईंट से पीट पीट कर हत्या कर दी गई है।