नैनीताल: जिले में हुई बारिश से 39 मोटर मार्गों में आया मलबा, यातायात व्यवस्था ठप; सभी मार्गों में लगाई जेसीबी
जिले में हुई बारिश से 39 मोटर मार्ग में मलवा आने से यातायात व्यवस्था ठप हो चुकी है। जिसमें चार राज्य मार्ग शामिल है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मार्गों में जेसीबी मशीनें लगाई गई है। साथ ही दावा किया गया है कि जल्द मार्ग खोल दिए जायेंगे। इधर बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।