जगदीशपुर: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद के वरीय नेता एवं मुखिया पति अजय यादव ने दी बधाई
राजद के वरिष्ठ नेता और मुखिया पति अजय यादव ने पटना स्थित राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। अजय यादव ने बताया कि वे अपने बगीचे के आम और केक लेकर लालू प्रसाद यादव से मिलने गए थे। सभी ने साथ में केक काटा और लालू यादव का आशीर्वाद लिया।