छबड़ा: राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालरखोह, रतनपुरिया का तहसीलदार ने किया मिड डे मील का निरीक्षण
Chhabra, Baran | Mar 7, 2025 शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार छीपाबड़ौद तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने मिड्डे मिल योजना के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालरखोह, रतनपुरिया का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान पाई गई कमियों के लिए पोषाहार प्रभारी को पाबंद किया की आप गुणवत्ता पूर्वक भोजन बच्चो को देवे। साथ ही रसोई घर की नियमित साफ सफाई करने बर्तन इत्यादि को रोज साफ करें।