छबड़ा: छबड़ा में चोरों के हौसले बुलंद, बीती रात मेटल पर चोरी की घटना को दिया अंजाम
Chhabra, Baran | Mar 5, 2025 छबड़ा कस्बे में इन दिनों चोरों के हौसले हैं बुलंद आए दिन हो रही है कस्बे में चोरियां। बीती रात्रि गुना रोड स्थित मेटल पर चोरी की घटना घटी। पीड़ित रइस अहमद पुत्र जान मोहम्मद ने बताया कि घटना मंगलवार रात्रि करीब 1:00 बजे के मेरे प्रगति मेटल कारखाना पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेटल में घुसकर 5 वेल्डिंग लीड, 5 ग्राइंडर लीड, एक गैस कटर व अन्य लोहे के सामान चोरी की।