छबड़ा: भाजपा छबड़ा की बैठक आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने पर हुआ विचार-विमर्श
Chhabra, Baran | Mar 5, 2025 भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छबड़ा पर जिला मंत्री ओम सुमन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसटी मोर्चा संयोजक महावीर मीणा ने की। बैठक में आगामी 8 मार्च को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमो पर विचार विमर्श किया गया एवं नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत करने पर भी चर्चा की गई।