रायबरेली: बेहटा खुर्द के रहने वाले पीड़ित ने हल्का लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप,जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना
शुक्रवार को सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले बेहटा खुर्द के रहने वाले शिव प्रसाद ने किसान संगठन के बैनर तले जिला अधिकारी कार्यालय के सामने दिया धरना।धरने के दौरान शिवप्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा पैसा लेकर घूम धारी जमीन के अंदर प्रॉपर्टी डीलर राम सुमेर यादव को जबरन कब्जा करवाया जा रहा,जिसकी शिकायत पूर्व में स्थानीय प्रशासन को दी गई।