रायबरेली: रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद जिला अधिकारी कार्यालय पर डीएम के खिलाफ, धरने में बैठकर की नारेबाजी
जिलाधिकारी से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद कार्यालय के सामने बैठकर किया नारेबाजी। धरने में सभी सभासद एवं नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर मौजूद रहे। उन्होंने कहा जिलाधिकारी से फोन पर समय लेने के बाद भी मुलाकात ना करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी के तानाशाही रवैया से नाराज होकर प्रदर्शन किया गया।