पट्टी: बडारी गांव से विद्यालय गई किशोरी गायब, अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शनिवार को विद्यालय गई एक नाबालिक लड़की विद्यालय से अज्ञात युवक भाग ले गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बडारी गांव की एक नाबालिक लड़की शनिवार को घर से विद्यालय गई थी। दोपहर तक विद्यालय के अंदर रहे इंटरवेल होने के बाद अचानक लापता हो गई। विद्यालय से परिजनों को फोन कर इसको सूचना दी। परिजनों ने चारों तरफ खोजना शुरू किया पर लड़की का कहीं पता नहीं चला।