भोगांव: बीआरसी भोगांव में संकुल शिक्षकों की बैठक, निपुण अभ्यास ऐप की प्रगति पर चर्चा
विकासखंड सुल्तानगंज के समस्त संकुल शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बीआरसी भोगांव में आयोजित की गई। यह बैठक अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा 22 जून 2026 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुल्तानगंज सर्वेश सिंह ने की।