उचकागांव: शादी में हथियार लहराने वाले आरोपी की पहचान हुई, पुलिस की छापेमारी जारी
उचकागांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को सरेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए देखा गया था।