ऊंचाहार: चाँदन का पुरवा गांव में मारपीट कर महिला का सिर फोड़ा, पुलिस को दी गई तहरीर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चांदन का पुरवा गाँव में दरवाजे से नाली जाने के विवाद में परिवारीजनों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गाँव निवासी गिरजा देवी का उनके देवर से नाली जाने को लेकर विवाद चल रहा है।आरोप है कि बुधवार की सुबह देवर ने परिवार सहित मिलकर महिला को पीट दिया, जिससे उसके सिर पर चोटें आई है।