महोबा: ग्योंडी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में ग्रामीणों ने बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति, दवाइयों और जांच सुविधाओं की मांग की। संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दो है।