कोटपूतली: पनियाला में 15 महीने बाद चोरी के 10 टायर बरामद, मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Kotputli, Alwar | May 9, 2026
पनियाला। थाना पुलिस ने चोरी के मुख्य आरोपी भजन उर्फ राजू बावरिया को हरियाणा से गिरफ्तार कर 15 महीने बाद चोरी का माल बरामद किया। आरोपी ने 25 फरवरी 2023 को तिरुपति लॉजिस्टिक्स, सांगटेड़ा की वर्कशॉप से नई गाड़ियों के रिम सहित 10 टायर चुराए थे।