खानपुर: खानपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की 24 घंटे बाद मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गांव में मचा कोहराम
खानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी विनोद झा के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार झा के रूप में हुई है।