बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर बलिया से भोजपुर जा रही 112.53 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 5, 2026 वीर कुंवर सिंह नगर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को संध्या समय में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें एक चारपहिया वैन से 112.53 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शराब बलिया से भोजपुर ले जाई जा रही थी। इसके पूर्व बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में बरामद कर लिया है।