डुमरांव: प्रधानमंत्री की अपील का असर: सिमरी के सर्राफा बाजार में सन्नाटा, दुकानदारों की बढ़ी चिंता
Dumraon, Buxar | May 19, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील का असर अब स्थानीय बाजारों में साफ नजर आने लगा है। सिमरी स्थित सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह 10 बजे का दृश्य पूरी तरह बदला हुआ दिखा, जहां आम दिनों की चहल-पहल की जगह सन्नाटा पसरा रहा।