गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में निजी कोचिंग संस्थान पर पथराव का वीडियो आया सामने, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गया के जमुने स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पथराव की पूरी वारदात संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।