चकरनगर: भरेह थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव के पास जंगल में स्थित साधु की झोपड़ी में अचानक आग लगने से नकदी सहित सामान जल गया
भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव के पास जंगल में स्थित एक साधु की झोपड़ी में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में साधु का काफी नुकसान हो गया।रविवार सुबह 9बजे थाना प्रभारी जगदीशभाटी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग की